फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

विज्ञापन
पिथौरागढ़ से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग को धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से नियमित हवाई सेवा शुरू करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीसैनी हवाई अड्डे के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को नैनीसैनी हवाई अड्डे के मुख्य गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने वहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सीमांत के लोगों को हवाई सेवा के नाम पर ठगने का कार्य किया। पूर्व में कुछ दिनों के लिए पुराने जहाज से हवाई सेवा शुरू की गई थी। उसका एक बार दरवाजा हवा में खुल गया था, जबकि एक बार विमान रनवे में फिसल गया था।
पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से हवाई अड्डा बनाया गया। इसके बाद वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार ने सरकारी विमान से दो माह तक जरूरतमंद बुुजुर्गों सहित अन्य लोगों के लिए सेवा शुरू की। 2017 में भाजपा के सरकार में आने से भाजपा सरकार हवाई सेवा शुरू नहीं कर पाई। जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार की सारी घोषणाएं फर्जी हैं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने आंवलाघाट योजना और आईसीयू का शुभारंभ किया वो भी कोरी साबित हुई हैं। सभा को युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में नारायण कोहली, भुवन पांडेय, पवन माहरा, लक्ष्मण कुमार, योगेश नगरकोटी, मनोज कुमार, संतोष गोस्वामी, पवन पाटनी, नरेंद्र सौन, कमल सूंठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें