फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में कार खाई में गिरी डेंटिस्ट और युवती की मौत

विज्ञापन
शशि गुंज्याल।फाइल फोटो - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। 31 दिसंबर की रात धारचूला के कंज्योति-नारायण आश्रम सड़क पर कार खाई में गिर गई। हादसे में दंत चिकित्सक और एक युवती की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह लोगों को हादसे की जानकारी हुई। एसडीआरएफ के जवानों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने शवों को खाई से निकालकर धारचूला पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए हैं। उधर, परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पौने नौ बजे कुछ लोगों ने धारचूला से लगभग 35 किमी दूर कंज्योति-नारायण आश्रम सड़क पर सुनपाल नामक स्थान पर पहाड़ी पर कार अटकी देखी। सूचना मिलने पर धारचूला थानाध्यक्ष राहुल राठी, पांगला थानाध्यक्ष हरजीत सिंह राणा, नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पटवारी रुकुम सिंह धामी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जवानों ने रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे युवती का शव पड़ा मिला। इसकी पहचान शशि गुंज्याल (21 वर्ष) पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी घटधार धारचूला के रूप में की गई।
सड़क से लगभग डेढ़ सौ मीटर नीचे पहाड़ी पर लटकी कार के भीतर युवक का शव मिला। मृतक की पहचान धारचूला के फुलतड़ी गलाती निवासी दंत चिकित्सक बृजेश सिंह थलाल पुत्र डॉ. पूरन सिंह थलाल के रूप में हुई। दोनों शवों को एसडीआरएफ के जवानों और पुलिस कर्मी काफी मशक्कत के बाद सड़क तक लाए। इसके बाद धारचूला संयुक्त अस्पताल में डॉ. एमके जायसवाल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। इस हादसे से दोनों परिवारों के लोग गहरे सदमे में हैं।

डा.बृजेश सिंह थलाल। फाइल फोटो- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें