टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में भी अंकिता भंडारी की हत्या की चौथी बरसी पर नगर में जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने न्याय के लिए एक दिया, अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि, नारी का सम्मान प्रदेश का सम्मान, उत्तराखंड की महिला अपराधों से मुक्त किया जाए के पोस्टर के साथ आक्रोश जताया।
शुक्रवार की देर शाम को कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में महिला अपराध का मुद्दा उठाया और आक्रोश जताया।
जुलूस में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सतीश पांडेय, नीरज मिश्रा, ध्यान सिंह बोहरा, संदीप सिंह बुराठी, अभिषेक बहादुर, दिव्यांश विश्वकर्मा, बबीता बिष्ट आदि मौजूद थे।