फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला अपराध और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Fri, 18 Sep 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ते महिला अपराध और महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच जल्द पूरी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांधी चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में लंबे समय से सीबीआई जांच चल रही है लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने जांच जल्द पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां वरिष्ठ नेत्री निर्मला गहतोड़ी, भुप्पी महर, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर, अशोक वर्मा, दिग्विजय कार्की, सोनू भट्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें