फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मंच शुद्धिकरण के प्रकरण में कांग्रेस ने लोहाघाट थाने में दी तहरीर

Tue, 01 Sep 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस ने हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर आक्रोश जताया है। इसे अनुसूचित जाति का अपमान बताते हुए, पार्टी ने लोहाघाट पुलिस थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया। आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खरगे की जनसभा हुई थी। दो दिन बाद, श्रीराम धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र पांडेय और 15 अज्ञात लोगों ने स्थल का शुद्धिकरण किया। उन्होंने यज्ञ और गंगाजल छिड़ककर यह कार्य किया। कांग्रेस का आरोप है कि यह कृत्य अनुसूचित जाति का अपमान है। पार्टी ने इसे देश की एकता और अखंडता के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने शुद्धिकरण में भाजपा की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

यहां मोहन सिंह ढेक उर्फ मुन्ना ढेक, शैलेंद्र राय, लोकेश पांडेय, हरीश राय, जीवन सिंह बिष्ट, आशीष बिष्ट, पवन ढेक, अनिल कुमार, सचिन सिंह माहरा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें