फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ठूलीगाड़ पंपिंग योजना बंद करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Jun 2025 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ठूलीगाड़ पंपिंग योजना के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्राेत: कांग्रेस
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठुलीगाड़ पंपिंग स्टेशन पर जाकर मुख्यमंत्री और पेयजल मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिथौरागढ़ शहर में लगातार पानी की किल्लत बनी हुई है। डबल इंजन की सरकार सोई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्ष 2004 से ही ठुलीगाड़ पंपिंग योजना विवाद में रही है। इस पानी को पीने से पीलिया की शिकायत हुई थी। सरकार ने तब आंवलाघाट पंपिंग योजना बनने के बाद ठूलीगाड़ पंपिंग योजना को बंद कर करने की बात कही थी, लेकिन वर्तमान में भी यह योजना चल रही है।
विज्ञापन

ठूलीगाड़ में सीवर जा रहा है। इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद इस योजना का पानी लोगों को पिलाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में इसे बंद नहीं किया गया तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि जब तक शहर के लोगों को पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है तब तक पेयजल मंत्री और सरकार के मुखिया के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे।
रविवार को प्रदर्शन करने वालों में व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष शमशेर महर, पार्षद पवन पाटनी, भूपेश नगरकोटी, आरके सिंह, दीपक लुंठी, शंकर लाल, निशांत उप्रेती, दिनेश जोशी, मनोज खत्री आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें