फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पंचेश्वर बांध को विनाशकारी बताया

Sat, 16 Dec 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बैठक करते कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध निर्माण को लेकर गठित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोर कमेटी ने बांध को विनाशकारी बताया। साथ ही प्रभावितों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


जिला पंचायत में कोर कमेटी के संयोजक पूर्व विधायक मयूख महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में डूब क्षेत्र के लोगों ने अपनी बात रखी। बैठक के अंत में कांग्रेस कोर कमेटी के संयोजक महर ने कमेटी का ड्राफ्ट लोगों के सामने रखा। उन्होंने पंचेश्वर बांध को विनाशकारी बताया। कहा कि सत्ताधारी पार्टी के कई नेता डूब क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने डूब क्षेत्र के लोगों को मिलने वाले मुआवजे, रोजगार, जमीन को लेकर कोई बात स्पष्ट नहीं की है। भूमिहीनों को सरकार किस तरह से मदद कर सकती है, इस पर भी सरकार ने कुछ नहीं बताया।

उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार से प्रभावितों को सर्किल रेट से 6 गुना अधिक भूमि का मुआवजा देने, कच्चे मकानों का पक्के मकानों के समान मुआवजा देने के साथ ही वर्ग 4 और वर्ग 6 के भूस्वामियों को भी इसी आधार पर मुआवजा देने की मांग करती है। विस्थापित परिवार को कम से कम पांच एकड़ जमीन और भवन बनाने के लिए 40 लाख रुपये देने, भूमिहीनों को अन्यत्र बसाने के साथ ही रोजगार की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


कोर कमेटी के संयोजक ने कहा कि कांग्रेस चाहती है डीपीआर में दर्शाए गए सभी 31000 परिवारों को मुआवजा दिया जाए। डूब क्षेत्र के ऊपर आने वाले क्षेत्रों को भी प्रभावित मानकर मुआवजा दिया जाना चाहिए। डूब क्षेत्र में व्यापार आदि प्रभावित होंगे। उस क्षेत्र के व्यापारियों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए। बांध से पैदा होने वाली बिजली से प्रभावित जिलों को लाभान्वित करने की मांग भी कांग्रेस करती है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, क्षेत्र प्रमुख प्रशांत भंडारी, अंजू लुंठी, ऋषेंद्र महर आदि मौजूद थे। संचालन प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें