फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया

Sat, 16 Dec 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ छावनी क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि देने कर्नल रोहिताश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजय दिवस पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शहीदों को नमन किया गया। छावनी क्षेत्र में युद्ध स्मारक में और जिला मुख्यालय में शहीद स्मारक में कार्यक्रम हुए। 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना ने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था। 12 दिनों तक चले युद्ध के दौरान देश के कई जांबाज शहीद हो गए थे। बाद में पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। 
विज्ञापन


छावनी क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में पंचशूल ब्रिगेड के अधीन एकता शक्ति बटालियन ने युद्ध स्मारक पर ब्रिगेड के डिप्टी कमांडेंट कर्नल रोहिताश शर्मा ने युद्ध स्मारक में शहीद सैनिकों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सेना के कई अधिकारी, जवान और गौरव सेनानी उपस्थित थे। 

उधर, जिला मुख्यालय में उल्का देवी मंदिर परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करने के बाद डीएम सी रविशंकर और एसपी अजय जोशी ने वीरांगना राधा देवी, भवानी देवी और रुकमा देवी को सम्मानित किया। बाद में डीएम और अन्य अधिकारियों ने शहीद वाटिका में पौधरोपण किया। इस दौरान सीडीओ वंदना, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर केबी चंद, कर्नल आरडी जोशी, एसएस महर, डीएस भंडारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी महावीर राणा, सीओ शेखर सुयाल, पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी समेत 55 पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और अन्य लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें