पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर गोरंगघाटी क्षेत्र से बेस अस्पताल नगर में शिफ्ट कराने का भी कांग्रेस को नुकसान हुआ। भाजपा ने इस मुद्दे को खूब भुनाया। वर्ष 2012 के मजबूत मतदान केंद्रों पर इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन फीका रहा।
वर्ष 2012 में कांग्रेस ने यह सीट 13197 मतों से जीती थी। कांग्रेस के मयूख महर को 33976, भाजपा के प्रकाश पंत को 20779 मत मिले थे। इस बार भाजपा के प्रकाश पंत को 32941, कांग्रेस के मयूख महर को 30257 मत मिले। भाजपा ने 2694 मतों से जीत दर्ज की। वर्ष 2012 में 119 बूथों में से 107 बूथों में कांग्रेस आगे रही थी। मात्र 12 बूथों में भाजपा को बढ़त मिली। इस बार 139 बूथों में से 88 में भाजपा को बढ़त हासिल हुई। 51 में कांग्रेस को बढ़त मिली।
वर्ष 2012 में कुमैयाचौड़ में कांग्रेस के मयूख महर को 359, भाजपा के प्रकाश पंत को 253, भुरमुनी में कांग्रेस को 434, भाजपा को 207, डुंगरा में कांग्रेस को 317, भाजपा को 152, बास्ते में कांग्रेस को 355, भाजपा को 218, खतीगांव में कांग्रेस को 320, भाजपा को 200, जाख में कांग्रेस को 314, भाजपा को 181, जिला पशुधन कार्यालय में कांग्रेस को 524, भाजपा को 201, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टकाना पश्चिमी भाग में कांग्रेस को 378, भाजपा को 243, नगरपालिका हाल में कांग्रेस को 388, भाजपा को 186, जीआईसी पिथौरागढ़ पूर्व भाग में भाजपा को 310, कांग्रेस को 187 मत मिले थे।
अबकी बार कुमैयाचौड़ में भाजपा को 430, कांग्रेस को 185, भुरमुनी में भाजपा को 412, कांग्रेस को 257, डुंगरा में भाजपा को 311, कांग्रेस को 250, बास्ते में भाजपा को 267, कांग्रेस को 196, खतीगांव में भाजपा को 259, कांग्रेस को 230, जाख में कांग्रेस को 267, भाजपा को 254, जिला पशुधन कार्यालय में कांग्रेस को 415, भाजपा को 364, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टकाना पश्चिमी भाग में कांग्रेस को 410, भाजपा को 303, नगरपालिका हाल में कांग्रेस को 334, भाजपा को 244, जीआईसी पिथौरागढ़ पूर्व भाग में भाजपा 347, कांग्रेस को 314 मत मिले।
बगावत के बावजूद डीडीहाट सीट झटकी
डीडीहाट सीट बगावत के बाद भी भाजपा झटकने में कामयाब रही। भाजपा की जीत पर मोदी लहर का असर माना जा रहा है। इस सीट पर 2012 में भी भाजपा का कब्जा रहा। तब भाजपा के विशन सिंह चुफाल को 21089, कांग्रेस की रेवती जोशी को 10472 वोट मिले थे। भाजपा ने 10617 मतों से जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा को 17392, भाजपा के बागी निर्दलीय किशन भंडारी को 15024 मिले। कांग्रेस के प्रदीप पाल 14470 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा 2368 मतों से विजयी रही। वर्ष 2012 में 115 बूथों में से 73 में भाजपा को बढ़त थी। कांग्रेस को 4 और बसपा को 8 बूथों में बढ़त थी। बाकी बूथों पर अन्य प्रत्याशी बढ़त में थे। इस बार 132 बूथों में भाजपा 53, निर्दलीय किशन भंडारी 44, कांग्रेस 35 बूथों में आगे रही।
2012 में दूनाकोट में भाजपा को 254, कांग्रेस को 34, किरौली में बसपा को 525, भाजपा को 157, कांग्रेस को 17, दिगतड़ में भाजपा को 180, कांग्रेस को 39, जीआईसी डीडीहाट पश्चिमी पार्ट में भाजपा को 179, कांग्रेस को 68, लधड़ा में भाजपा को 177, कांग्रेस को 35, सानदेव में भाजपा को 204, कांग्रेस को 58, कुकरौली में भाजपा को 222, कांग्रेस को 77, अटलगांव में भाजपा को 359, कांग्रेस को 267, चौबाटी में भाजपा को 341, कांग्रेस को 183, तड़ीगांव में कांग्रेस को 85, भाजपा को 35 मत मिले थे।
इस बार दूनाकोट में भाजपा को 321, निर्दलीय किशन भंडारी को 187, कांग्रेस को 58 मत मिले। किरौली में निर्दलीय किशन भंडारी को 271, भाजपा को 208, कांग्रेस को 81, दिगतड़ में कांग्रेस को 180, भाजपा को 127, निर्दलीय को 51, जीआईसी डीडीहाट पश्चिमी में कांग्रेस को 153, भाजपा को 138, निर्दलीय को 85, लधड़ा में निर्दलीय 184, भाजपा को 57, कांग्रेस को 16, सानदेव में भाजपा को 181, कांग्रेस को 119, निर्दलीय को 96, कुकरौली में निर्दलीय को 136, भाजपा को 103, कांग्रेस को 60, अटलगांव में कांग्रेस को 352, भाजपा को 230, निर्दलीय को 123, चौबाटी में भाजपा को 175, कांग्रेस को 128, निर्दलीय को 29, तड़ीगांव में कांग्रेस को 96, निर्दलीय को 67, भाजपा को 51 मत मिले।
ओबीसी आरक्षण मोदी लहर पर पड़ा भारी
पिथौरागढ़। कांग्रेस शासनकाल में अनवाल समुदाय की 143 जातियों को ओबीसी का दर्जा मिलना, मृगविहार के दायरे से 111 गांवों का बाहर होना धारचूला सीट पर मोदी लहर पर भारी पड़ा। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने धारचूला सीट 5306 मतों से जीती थी। कांग्रेस के हरीश धामी को 15739, भाजपा के खुशाल सिंह को 10433 मत मिले थे। इस बार कांग्रेस को 25597, भाजपा के वीरेंद्र सिंह पाल को 22512 मत मिले। कांग्रेस 3085 मतों से जीती। वर्ष 2012 में 125 बूथों में से 53 में कांग्रेस, 30 बूथों में भाजपा को बढ़त थी। बाकी बूथों में अन्य प्रत्याशियों को बढ़त हासिल थी। इस बार 144 बूथों में से 89 में कांग्रेस, 51 बूथों में भाजपा, 3 बूथों में निर्दलीय दुर्गा प्रसाद आगे रहे। वर्ष 2012 में साईंपोलू में कांग्रेस को 179, भाजपा को 87, जैंती में कांग्रेस को 223, भाजपा को 104, प्राथमिक पाठशाला तिकसेन में कांग्रेस को 257, कांग्रेस को 108, दरकोट (मिलम) में कांग्रेस को 262, भाजपा को 141, धापा में कांग्रेस को 130, कांग्रेस को 55, दराती में कांग्रेस को 327, भाजपा को 90, कवाधार में कांग्रेस को 278, भाजपा को 29, सेविला में कांग्रेस को 332, भाजपा को 22, प्राइमरी मवानीदवानी में कांग्रेस को 288, भाजपा को 113, मदकोट में कांग्रेस को 548, भाजपा को 44 मत मिले थे। इस बार साईंपोलू में कांग्रेस को 154, भाजपा को 96, जैंती में भाजपा को 264, कांग्रेस को 177, प्राथमिक पाठशाला तिकसेन निर्दलीय को 212, कांग्रेस को 194, भाजपा को 135, दरकोट मिलम में कांग्रेस को 338, भाजपा को 200, धापा में भाजपा को 163, कांग्रेस को 143, दराती में कांग्रेस को 281, भाजपा को 204, कवाधार में कांग्रेस को 173, भाजपा को 125, सेविला में कांग्रेस को 320, भाजपा को 94, प्राइमरी मवानीदवानी में कांग्रेस को 104, भाजपा को 33, मदकोट में कांग्रेस को 563, भाजपा को 107 मत मिले।
मोदी लहर में हो गई नैय्या पार
पिथौरागढ़। मोदी लहर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गंगोलीहाट में भाजपा के नए चेहरे मीना गंगोला की राह आसान कर गई। भाजपा के बागी खजान चंद्र भाजपा के बजाय कांग्रेस को अधिक नुकसान पहुंचा गए। गंगोलीहाट में 2012 में कांग्रेस 7880 मतों से विजयी रही थी। कांग्रेस के नारायण राम आर्य को 24648, भाजपा की गीता ठाकुर को 16768 मत मिले थे। इस बार भाजपा ने 805 वोटों के अंतर से कांग्रेस को हराया है। भाजपा की मीना गंगोला को 20418, कांग्रेस के नारायण राम को 19613 मत मिले। 2012 में 145 बूथों में 91 पर कांग्रेस, 54 पर भाजपा आगे रही थी। इस बार 72 बूथों में भाजपा, 59 में कांग्रेस और 23 बूथों में निर्दलीय खजान चंद्र आगे रहे। वर्ष 2012 में पौसा में कांग्रेस को 115, भाजपा को 49, खितोली में कांग्रेस को 206, भाजपा को 31, ग्वीरपंत में कांग्रेस को 176, भाजपा को 93, प्राइमरी चौड़मन्या में भाजपा को 148, कांग्रेस को 123, जीआईसी चौड़मन्या में कांग्रेस को 213, भाजपा को 103, जीआईसी राईआगर में कांग्रेस को 180, भाजपा को 91, आमथल में कांग्रेस को 216, भाजपा को 129, अस्याली में भाजपा को 105, कांग्रेस को 36, जीआईसी थल में कांग्रेस को 201, भाजपा को 121, प्रेमनगर में कांग्रेस को 275, भाजपा को 102 मत पड़े थे। इस बार पौसा में भाजपा को 123, कांग्रेस को 36, खितोली में कांग्रेस को 167, भाजपा को 61, ग्वीरपंत में कांग्रेस को 194, भाजपा को 135, प्राइमरी चौड़मन्या में भाजपा को 191, कांग्रेस को 94, जीआईसी चौड़मन्या में भाजपा 227, कांग्रेस को 135, जीआईसी राईआगर में कांग्रेस को 147, भाजपा को 95, आमथल में कांग्रेस को 244, भाजपा को 105 मत मिले। अस्याली में भाजपा को 129, कांग्रेस को 45, जीआईसी थल में कांग्रेस को 206, भाजपा को 173, प्रेमनगर में कांग्रेस को 287, भाजपा को 166 मत मिले।