फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हुड़दंगियों को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध

Sun, 12 Mar 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
होली पर हुड़दंगियों को रोकने के प्रबंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नगर क्षेत्र में हर स्थान पर पुलिस की टीम तैनात रहेगी। पूरे नगर को सात जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक उपनिरीक्षक और पांच कांस्टेबल रहेंगे। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने पिछले दिनों हुई स्टाफ मीटिंग में ही सभी थानेदारों को यह निर्देश दे दिए थे कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के साथ-साथ चौकोड़ी और मुनस्यारी में भी पुलिस का खास बंदोबस्त रहेगा। चौकोड़ी और मुनस्यारी में होली मनाने के लिए पर्यटक आते हैं। सोमवार सुबह आठ बजे से पुलिस की गश्त शुरू हो जाएगी और अपरान्ह दो बजे तक पुलिस तैनात रहेगी। एसपी ने कहा कि किसी को भी होली के बहाने कानून व्यवस्था के उल्लंघन की छूट नहीं दी जाएगी। बिना वजह किसी को परेशान करने या फिर जबर्दस्ती रंग न लगाने को कहा गया है। जिला मुख्यालय में कोतवाल एनबी भट्ट के नेतृत्व में एक मोबाइल टीम भी नगर में भ्रमण करेगी।

वाहनों की आवाजाही बंद
होली पर्व के कारण रविवार को वाहनों की आवाजाही बहुत कम रही। प्राइवेट जीप मालिकों ने संचालन बंद कर दिया। अलबत्ता रोडवेज की दूरस्थ नगरों की सेवाएं लगातार जारी हैं। सोमवार को छरड़ी के दिन वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। होली पर घरों को जाने वाले लोग दो-तीन दिन पहले ही निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें