पिथौरागढ़/थल। संवाद न्यूज एजेंसी के साथ लंबे समय से जुड़े जिले के नाचनी क्षेत्र निवासी वरिष्ठ पत्रकार जीवन दानू का सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर उनके गृह क्षेत्र के साथ ही जिले के पत्रकारों में शोक है। जिला मुख्यालय में पत्रकारों ने शोक सभा कर दिवंगत जीवन दानू को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार ओपी अवस्थी, सुशील खत्री, संतोष आर्यन, प्रकाश पांडे, विजय वर्धन उप्रेती, प्रेम पुनेठा, रमेश गड़कोटी, भक्त दर्शन पांडे, राकेश पंत, बृजेश तिवारी, यशवंत महर, अशोक पाठक, दिनेश अवस्थी, विपिन गुप्ता, हिमांशु जोशी, मोहित जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया है। संवाद
थल, नाचनी और मुवानी में भी शोक
वरिष्ठ पत्रकार जीवन दानू के निधन पर नाचनी, थल और मुवानी के पत्रकारों ने भी दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी जगह पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत दानू को श्रद्धांजलि दी। शोक जताने वालों में महेंद्र जंगपांगी, अर्जुन सिंह रावत, वासुदेव चौसाली, अनिल सिंह कार्की, सुंदर बथियाल, त्रिभुवन जोशी सहित कई पत्रकार शामिल रहे।