फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अधिवेशन में सरकारी विद्यालयों में लगातार घटती छात्र संख्या पर चिंता

Fri, 17 Jul 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक गोष्ठी शुक्रवार से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) लोहाघाट में शुरू हो गई। अधिवेशन में सरकारी विद्यालयों में लगातार घट रही छात्र संख्या प्रमुख चिंता का विषय रही। शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और सरकारी स्कूलों को विद्यार्थियों की पहली पसंद बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी और विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी सुभाष बगौली ने किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता बढ़ाने, आधुनिक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराने, अभिभावकों का विश्वास मजबूत करने और शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि पर्याप्त शिक्षक और बेहतर शैक्षिक वातावरण से ही सरकारी स्कूलों के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा बढ़ेगा।
अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सरकारी विद्यालयों से बढ़ती दूरी तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही शिक्षा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। इससे पूर्व छात्राओं ने सरस्वती वंदना और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि एवं राइका चल्थी के प्रधानाचार्य महेश राणा, नरेश राय, श्याम सिंह ढेक, नागेंद्र जोशी, जीवन ओली, सतीश जोशी, रमेश देव, उत्तम सिंह फर्त्याल, कुंवर सिंह प्रथोली, शमशाद अली, गोविंद मेहता, नीलम देव, नवीन चंद्र पंत, बबीता सिंह, स्निग्धा कन्याल, भूपेश जोशी, विनोद गहतोड़ी, खिलानंद जोशी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें