फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टीईटी और पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की चंपावत शाखा के शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षक आंदोलित हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल ने कहा कि संगठन लंबे समय से टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने में जिला मंत्री कीर्ति भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष कमल जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष (चंपावत) कवींद्र तड़ागी, ब्लॉक मंत्री हरि विनोद पंत, गंगा दत्त भट्ट, नवीन चंद्र जुकरिया, भुवनेश्वरी, गौरी भट्ट, प्रमोद भट्ट सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें