फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 26 तक देवसिंह खेल मैदान में प्रतियोगिता होगी

Tue, 13 Jun 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारी बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के तीसरे ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के दिन नजदीक आ गए हैं। 18 से 26 जून तक जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक देवसिंह खेल मैदान में होने वाली प्रतियोगिता की विजेता टीम को दो लाख, उप विजेता टीम को एक लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये, चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन


जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम ने प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन, बरेली, देहरादून शहर के साथ ही पंतनगर और देहरादून हवाई अड्डे में प्रतियोगिता के होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि पिथौरागढ़ नगर में पांच स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रतियोगिता की टीशर्ट लांच कर दी गई है। तय हुआ कि उद्घाटन अवसर पर छलिया नृत्य, आर्मी बैंड का प्रदर्शन और कत्थक नृत्य के कार्यक्रम होंगे। खेल मैदान में रात्रि में भी प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ही खेल से जुड़े लोग मौजूद थे।

देश की सात प्रतिष्ठित फुटबाल टीमें प्रतिभाग करेंगी 
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में वर्ष 2011, 2015 में अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। प्रतियोगिता में देश के कई नामी फुटबाल क्लबों की टीमें आती रही हैं। इस बार कुल आठ टीमें प्रतियोगिता में खेलेंगी। आरसीएफ कपूरथला, पंजाब पुलिस, गढ़वाल हीरोज दिल्ली, यूनियन बैंक मुंबई, कस्टम मुंबई, ओएनजीसी मुंबई, बीएसएफ जालंधर के प्रतियोगिता में आने की पुष्टि हो गई है। आठवीं टीम पिथौरागढ़ की होगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी
पिथौरागढ़। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को दोनों ओर का हाइटेक बस/थर्ड एसी का रेल किराया दिया जाएगा। प्रतियोगिता की पूर्ण अवधि में प्रत्येक टीम को 12000 रुपये का खर्चा दिया जाएगा। प्रत्येक खिलाड़ी को 600 रुपये प्रतिदिन दैनिक भत्ता दिया जाएगा। टीमों, निर्णायकों और आमंत्रित अतिथियों की आवास व्यवस्था स्थानीय होटलों में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें