फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जय मां महाकाली रौताण महोत्सव का रंगारंग समापन

Wed, 07 Jan 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पिनारी में जय मां महाकाली रौताण महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। विभिन्न लोक कलाकारों ने कुमाऊंनी और नेपाली गीतों की प्रस्तुति देकर महोत्सव में चार चांद लगाए। कार्यक्रमों का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ रही।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ पूर्व विधायक मीना गंगोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्र में भी महोत्सव का आयोजन कर क्षेत्र के युवा कलाकारों को मंच देने का काम किया है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पंत ने सहयोग देने के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। कलाकार रोशन बनोला, निशा मर्तोलिया, सूरज प्रकाश, हनी डांस ग्रुप ने पहाड़ी एवं नेपाली गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। विशिष्ट अतिथि जिपं सदस्य लक्ष्मण सिंह कार्की ने मैदान के चौड़ीकरण का आश्वासन दिया। संचालन राजेंद्र पांडे, नवल किशोर पंत ने किया। वहां समिति के सचिव कमल पंत, जगदीश बिष्ट, गोविंद बिष्ट, संतोष पंत, दीप चंद्र बिष्ट, नवल पंत, ध्रुव पंत, विनोद जोशी, राजेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें