बनबसा (चंपावत)। बनबसा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। सूर्या सुपर किंग्स ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को मिनी स्टेडियम सेमीफाइनल मुकाबला कबीरा गोल्ड और सूर्या सुपर किंग्स के बीच हुआ। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने किया।
पहले बल्लेबाजी कर कबीरा गोल्ड की टीम 14.1 ओवर में 92 रन बना ऑलआउट हो गई। जवाब में सूर्या सुपर किंग्स की टीम ने 11.1 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अंपायर दीपक सक्सेना, अमित पांडेय और स्कोरर देवराज देऊपा रहे। आंखों देखा हाल जनक जोशी ने सुनाया। मैच में विशिष्ट अतिथि हरीश पांडेय, संदीप पाठक, प्रधान राकेश चंद थे। आयोजन समिति संयोजक कमलेश भट्ट ने बताया कि फाइनल मुकाबला सूर्या सुपर किंग्स और संजू हंटर के बीच खेला जाएगा।