फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्कूटी ओर बाइक की भिडंत, दो युवक को घायल

Tue, 27 Oct 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट मार्ग पर गल्लागांव के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार 26 अक्तूबर देर शाम गल्लागांव के पास आमने-सामने से आ रही स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में संदीप कुमार (19) पुत्र उमेश राम निवासी तड़गांव और मनीष कुमार (19) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चामी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों युवकों के सिर में चोटें आई हैं।
मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि दोनों युवकों के सिर में काफी चोटें आई थीं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें