फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडार की महिलाएं शराब बिक्री में रोक लगाने की मांग को कलक्ट्रेट पहुंची

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती कुंडार की महिलाएं।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुंडार क्षेत्र की कई दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं कुंडार की महिलाओं ने शासन- प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में कई दुकानों में अवैध रूप से सरेआम शराब बेची जा रही है। इसके चलते युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। क्षेत्र में शराब के बढ़ते प्रचलन के कारण घरों में मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र में अपराध की घटनाएं और तनाव बढ़ता जा रहा है।
मांग उठाने के बाद भी प्रशासन शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इससे उनके हौसले और अधिक बुलंद होते जा रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि शराब के बढ़ते प्रचलन घरेलू हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन देकर गांव में शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। इस मौके पर मंजू सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें