फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: बढ़ने लगी सर्दी, सीमांत जिलों में पिछले पांच दिनों में छह डिग्री गिरा तापमान

Wed, 26 Oct 2022 04:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस बार समय से पहले ज्यादा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रवास को गए लोग निचले क्षेत्रों की ओर लौट रहे हैं। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, हीटर आदि का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लगातार गिर रहे तापमान के बाद पहाड़ों में लगी धुंध छटने लगी है धुंध के छटने के बाद पि? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, हीटर आदि का उपयोग कर रहे हैं। निचले क्षेत्रों में लगातार पढ़ रहे पाले के कारण ठंड बढ़ रही है। बढ़ती ठंड के बाद जिलेभर के अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान 21 अक्तूबर को 23.0, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था। 22 अक्तूबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 21 डिग्री, न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 23 अक्तूबर को दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 19.0 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24 अक्तूबर को एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में कोई भी गिरावट दर्ज नहीं की गई। 25 अक्तूबर को सुबह अधिकतम तापमान 17.00 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

निचले क्षेत्रों को लौटने लगे लोग

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस बार समय से पहले ज्यादा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रवास को गए लोग निचले क्षेत्रों की ओर लौट रहे हैं। वैसे लोग नवंबर पहले सप्ताह से निचले क्षेत्रों की ओर लौटते हैं लेकिन इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी के कारण लोग निचले क्षेत्रों को लौटने लगे हैं। ठंड बढ़ने के बाद पहाड़ों में लगी धुंध भी छटने लगी है। दूर से बर्फ से लकदक हिमालय की श्रृंखलाएं साफ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें