फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्च हिमालय क्षेत्रों में हिमपात से बढ़ी ठंड

Sat, 14 Oct 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस तरह हिमपात हो रहा है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर हिमपात हुआ है। वहीं मुनस्यारी में ओलावृष्टि से बागवानी को नुकसान पहुंचा है। हिमपात और ओलावृष्टि के बाद निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार को धारचूला के आदि कैलाश और नाभीढांग ओम पर्वत में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद आदि कैलाश दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं और चीन सीमा पर ड्यूटी कर रहे जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद सर्द हवाएं चलने से निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड बढ़ गई है।
मुनस्यारी में लोगों ने ठंड से बचने के लिए टोपी और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मुनस्यारी के राजरंभा, हंसलिंग, पंचाचूली, नागिनीधूरा सहित कई अन्य हिस्सों में बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप लेकिन शाम को बढ़ी ठंड

चंपावत। चंपावत में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को तेज हवा चली। इससे ठंड बढ़ गई। चंपावत का न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 15 अक्तूबर से तीन दिन तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें