उच्च हिमालयी क्षेत्र के साइपोलों गांव में पानी जम गया है।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लंबे समय से बारिश न होने के कारण सीमांत जनपद में ठंड बढ़ गई है। निचले क्षेत्रों में पाला गिरने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान आठ डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर मुनस्यारी में अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुनस्यारी के साईपोलों में पाले के कारण पेयजल योजनाएं जम चुकी हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। निचले क्षेत्रों में पाला अधिक गिरने के कारण फसलों को काफी नुकसान हो रहा है।