फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला अस्पताल पहुंचे सीएम

Mon, 15 Feb 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बरम में कार्यक्रम निपटाने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत को तय कार्यक्रम के अनुसार सीधे एनएचपीसी के तपोवन स्थित गेस्टहाउस जाना था, लेकिन वह हेलीपैड से बाजार में आ गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने चल दिए। अचानक मुख्यमंत्री के अस्पताल में आने से वहां तैनात कर्मचारियों और डॉक्टरों के हाथपांव फूल गए। मुख्यमंत्री अपरान्ह 5.15 बजे हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे।
विज्ञापन


सीएम ने अस्पताल जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता रांथी निवासी नैनसिंह का हालचाल जाना। नैनसिंह पिछले दिनों पहाड़ी से गिरकर गंभीर घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. जगमोहन ने सीएम को बताया कि नैन सिंह के सिर पर चोट है। उनको हायर सेंटर रेफर किया जाना है। सीएम ने साथ मौजूद वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी को निर्देश दिए कि नैन सिंह को हायर सेंटर ले जाने की व्यवस्था कराएं। सीएम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था और दवाओं की स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री बाद में तल्ली बाजार, घटधार, सिनेमा लाइन बाजार में पैदल घूमे। पुराने लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात की। इसी बीच उन्होंने नगरपालिका की ओर से तैयार किए गए कैलास मानसरोवर द्वार का उद्घाटन भी कर दिया। बाद में वह वरिष्ठ कांग्रेसी फल सिंह रौतेला और नारायण लाल वर्मा के घर पर गए। दोनों कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष दशरथी खैर, अधिशासी अधिकारी डीके तिवारी, सभासद नृप सिंह गर्ब्याल, राजेंद्र गर्ब्याल, जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, लीला धामी, होशियार खैर थे। शाम करीब 6.30 बजे सीएम तपोवन गेस्टहाउस को रवाना हो गए। मंगलवार को वह धारचूला में वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें