युवक मंगल दल सुवाकोट की तरफ से सुवाकोट के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता पर मनकटिया की टीम ने कब्जा जमा लिया है। खिताबी मुकाबले में मनकटिया ने सुवाकोट यंग क्लब को 26 रन से हराया। उधर, अस्कोट में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में राजपूत इलेवन की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
सुवाकोट में खिताबी मुकाबले में मनकटिया की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 166 रन बना। सुवाकोट यंग क्लब 19 ओवर में 140 ही बना सकी। विजेता उपविजेता टीम को विधायक मयूख महर ने पुरस्कार बांटे। प्रधान राकेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश राम ने सुवाकोट में विधायक निधि से दस लाख की लागत से खेल मैदान बनाने के लिए विधायक का आभार जताया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सौन, कैलाश रावत, हेमंत सौन, किशोर सौन, त्रिलोक चंद, दीपक चंद, रवि भंडारी, रणबहादुर चंद ने आभार जताया। संचालन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीन बिष्ट ने किया।
उधर, मल्लिकार्जुन क्रिकेट क्लब की ओर से आईटीआई खेल मैदान में चल ही क्रिकेट प्रतियोगिता में राजपूत इलेवन की टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई है। राजपूत इलेवन ने टास जीता पहले बल्लेबाजी 15 ओवर छह विकेट 145 रन बनाए। योगी पाल ने 36 रन बनाए। जमतड़ी की टीम 14.3 ओवर में 112 रन ही बना पाई। प्रमोद ने 20 रन बनाए। अंपायर दीपक धामी, पंकज कुमार, स्कोरर मनोज ल ुंठी थे। आंखों देखा हाल इस्लाम बख्स ने सुनाया। मुख्य अतिथि उक्रांद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश पुजारी थे।