फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज पिथौरागढ़ में

Sun, 14 Jan 2024 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में देव सिंह मैदान का निरीक्षण करतीं डीएम और अन्य अ​धिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 16 जनवरी को जनपद भ्रमण को देखते हुए डीएम रीना जोशी ने कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बाद में उन्होंने कार्यक्रम स्थल देव सिंह मैदान का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी तैयारी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जनपद भ्रमण कार्यक्रम में रोड शो के अलावा विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए जाएंगे। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विकास योजनाओं जिनका शिलान्यास या लोकार्पण किया जाना है उनकी सूची अर्थ एवं संख्या अधिकारी को देना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि के ईई को देव सिंह मैदान में बेरीकेटिंग, पंडाल, कुर्सियां, स्टॉल आदि सभी तैयारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भव्य विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लाभार्थी परख योजनाओं के चेक वितरित किए जाएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की व्यवस्था के साथ ही देव सिंह मैदान में पेयजल और विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ नंदन कुमार, एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, डीडीओ रमा गोस्वामी, जिला परियोजना अधिकारी आशीष पुनेठा, सीओ नरेंद्र पंत समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें