फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने सात करोड़ की लागत से बनी योजनाओं का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीएम तीरथ सिंह रावत ने पिथौरागढ़ में 7.7 करोड़ रुपये लागत की आठ योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने 4.52 करोड़ रुपये की लागत के कुल तीन कार्यों का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

सीएम ने 98.02 लाख की गड़वालखोली पेयजल योजना, 107.22 लाख से बनी डिगरा मुवानी पेयजल योजना, 87.92 लाख से बनी रई इन्फिल्ट्रेशन वेल पेयजल योजना, 166.95 लाख से बने जीआईसी होकरा भवन, 43.38 लाख से निर्मित रॉक क्लाइंबिंग साइट भाटकोट में एडवेंचर पार्क, 48.69 लाख से विकासखंड विण में निर्मित वन स्टॉप सेंटर, 13.11 लाख से जिला महिला चिकित्सालय में निर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरगोविंद पंत की स्थापित मूर्ति, 142.16 लाख की मसमोली-तड़ीगांव मोटर मार्ग में डामरीकरण के द्वितीय कार्य का लोकार्पण किया।
पीएमजीएसवाई के तहत 309.04 लाख से निर्मित गोगना मोटर मार्ग, 66.71 लाख की लागत से निर्मित होने वाले आपदा प्रबंधन प्राधिकरण केंद्र और 76.86 से अल्मोड़ा-हाट-जाख-धौलेत मोटर मार्ग में सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, गंगोलीहाट मीना गंगोला, शमशेर सत्याल, अध्यक्ष पालिका राजेंद्र रावत, आयुक्त कुमाऊं अरविंद सिंह ह्यांकी, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं अजय रौतेला, डीएम आनंद स्वरूप, सीएमओ डॉ. एचसी पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वल्दिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें