चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में 10 दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव की तैयारियां पालिका ने पूरी कर दी हैं। शनिवार को पालिका में प्रेसवार्ता कर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने बताया कि 10 दिवसीय मेले में तीन दिन तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्टार नाइट में लोक कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी चार मई को गोल्ज्यू मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना से करेंगे। उन्होंने बताया गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत की संस्कृति की पहचान है। उन्होंने बताया कि महोत्सव का समापन 13 मई को होगा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि लोक कलाकार श्वेता मेहरा, लोक गायक खुशी जोशी आदि स्टार नाइट में कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
बता दें कि मेले के लिए गोरलचौड़ मैदान पूरी तरह तैयार कर दिया है। तरह-तरह के झूले लग चुके हैं। व्यापारिक और खाने की दुकानें लगाने का काम रविवार को पूरा कर लिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सभासद प्रेमा चिलकोटी, रोहित बिष्ट, पूर्व सभासद सूरज प्रहरी, राकेश अधिकारी, पवन पांडेय, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।