फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएम धामी ने कराटे खिलाड़ी जतिन और कोच दीपक को किया सम्मानित

Mon, 03 Jun 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियन​शिप के लिए चयनित कराटे ​खिलाड़ी जतिन जोशी और कोच दीपक अ​धिकारी को सम्मा
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राज्य और राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर जिले और राज्य का नाम रोशन करने वाले कराटे खिलाड़ी और उनके कोच को सीएम ने सम्मानित किया। सोमवार को कराटे कोच दीपक सिंह अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से बाराकोट ब्लाॅक के झिरकुनी गांव निवासी और हाल सैरीगैर निवासी जतिन जोशी ने मिस्र में वर्ष 2022 में आयोजित विश्व कराटे चैंपियनशिप प्रतिभाग किया था। इसके साथ ही जतिन ने इस वर्ष चार से छह मई को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और सात से 12 मई तक आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

जतिन की इस उपलब्धि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें और कराटे कोच दीपक को सम्मानित किया। कोच दीपक ने बताया कि जतिन एशियन कराटे चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप और 38वें राष्ट्रीय खेल में भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें