फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया एक अरब से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण

Mon, 06 Apr 2015 11:03 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को बेड़ीनाग, बांसबगड़ और बंगापानी में 107.04 करोड़ रुपए की लागत वाली कुल दस योजनाओं का लोकार्पण और 27 योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने इस दौरान प्रदेश में 1200 करोड़ खर्च कर तीन साल के भीतर सुअररोधी दीवारें और बंदरबाड़े बनाने की घोषणा भी की। बंगापानी में सीएम ने तहसील का उद्घाटन किया। यहां सीएम ने कहा कि मुनस्यारी में खुलने वाला पंडित नैन सिंह माउंटेनियरिंग संस्थान दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले स्थान में बनने वाला पर्वतारोहण संस्थान होगा। इस संस्थान के लिए 20 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

बांसबगड़ में मुख्यमंत्री ने तल्लाजोहार स्वायत्त सहकारिता समिति से जुड़ी 1200 महिलाओं को 32.40 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि बांटी। पांच परिवारों के पारिवारिक लाभ योजना के तहत एक लाख रुपए और पांच लोगों को अटल आवास योजना में 1.27 लाख की धनराशि दी।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि बांसबगड़ पालीटेक्निक का नाम स्वाधीनता सेनानी प्राणदत्त जोशी और जीआईसी बांसबगड़ का नाम स्वाधीनता सेनानी दीवान सिंह के नाम पर होगा। बांसबगड़ में बैंक शाखा और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा भी सीएम ने की। उन्होंने कहा कि परंपरागत खाद्य पदार्थों के उत्पादन पर किसानों को बोनस दिया जाएगा तथा परंपरागत डिश परोसने वाले होटल रेस्टोरेंट वालों को वैट से छूट मिलेगी। सीएम ने पिरूल से बिजली बनाने जैसे कार्यों को प्रोत्साहन देने की बात भी कही। इसके अलावा, पहाड़ और पेड़ से गिरने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पेंशन देने की घोषणा भी सीएम ने की।
विज्ञापन

सीएम ने इस दौरान दो किसानों को पावर ट्रिलर, छह किसानों को मडुवा थ्रेसर मशीन दी। आंगनबाड़ी, भोजनमाता और आशा कार्यकत्रियों के लिए अलग से बीमा योजना बनाने की बात भी कही। इसके लिए 50 करोड़ रुपए का रिवाल्विंग फंड बना दिया गया है। रिटायरमेंट के बाद उनको एकमुश्त रकम मिलेगी।
उन्होंने कहा प्रदेश में 275 पुलिस थाने खुलने जा रहे हैं, प्रत्येक थाने में एक महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती की जाएगी। सीएम ने मुनस्यारी और धारचूला के 12 वन पंचायतों को बकरलिप योजना के तहत 4 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें