फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मलबे से पटी सड़क, महिला मरीज फंसी, ग्रामीणों ने रात को मलबा हटाकर बीमार को भेजा अस्पताल

Thu, 25 Jul 2024 02:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

बंगापानी से जारा जिबली को जाने वाली सड़क रोज रात में बंद हो रही है। सड़क बंद होने से रात में बीमार महिला को अस्पताल ले जा रही जीप रास्ते में फंस गई। ग्रामीणों ने रात में ही मलबा साफ कर बीमार महिला को जिला अस्पताल के लिए पहुंचाया।
 
विज्ञापन
सड़क पर मलबा हटाते ग्रामीण। जागरूक नागरिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगापानी से जारा जिबली को जाने वाली सड़क रोज रात में बंद हो रही है। सड़क बंद होने से रात में बीमार महिला को अस्पताल ले जा रही जीप रास्ते में फंस गई। ग्रामीणों ने रात में ही मलबा साफ कर बीमार महिला को जिला अस्पताल के लिए पहुंचाया। लगातार बारिश होने से देवीधार, खडगाड़, हरमटियाधार और हुमकट्टया में रोज सड़क बंद हो रही है। पीएमजीएसवाई की ओर से दिन में सड़क को खोल दिया जाता है लेकिन रात में भारी बारिश से सड़क पर मलबा आ जाता है। इसके चलते आपात स्थिति में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को गांव की कौशल्या देवी (48) का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजन कौशल्या को जिला अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर तड़के पांच किमी दूर हुमकट्टया पहुंचे। यहां पर सड़क बंद होने से वाहन आगे नहीं जा सका। इसकी सूचना परिजनों ने आसपास के लोगों को दी। इस पर जगत सिंह, प्रहलाद सिंह, भीम सिंह, धाम सिंह, राम सिंह आदि लोगों ने सड़क से मलबा हटाया और मरीज को वाहन से जिला अस्पताल के लिए भेजा।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद धामी ने बताया कि लगातार बारिश से पीएमजीएसवाई की सड़क कई जगहों पर बंद हो जाती है। इससे लाेगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण रोजमर्रा का जरूरी सामान लेने के लिए लगातार बाजार आते जाते हैं।
विज्ञापन


स्कूली छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क बंद होने से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने पीएमजीएसवाई से जेसीबी को क्षेत्र में ही तैनात करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें