मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हिमालय के नजदीक बसे मल्ला जोहार क्षेत्र के बुर्फू, बिलजू, मिलम, मर्तोली, रिलकोट और लास्पा गांवों में सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया की ओर से स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है।
संस्था स्थानीय ग्रामीणों और आईटीबीपी के जवानों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाएगी। संस्था के संयोजक जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य हिमालयी गांवों और पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखना है।
स्वच्छता अभियान के शुभारंभ अवसर पर मिलम के प्रधान हरीश नित्वाल, लास्पा की कविता लसपाल, नारायण सिंह मर्तोलिया, दशरथी नित्वाल, बीरबल सिंह लसपाल, बिमला मर्तोलिया सहित आईटीबीपी के जवान मौजूद रहे।