फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने से नाराज व्यापारियों का प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
सफाई न होने से नाराज व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के जीआईसी मार्केट में नगर पंचायत सफाई नहीं कर रहा है। मार्केट में जगह जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। आक्रोशित व्यापारियों ने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया और गर्मी के मौसम में नियमित सफाई न करने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


बताया गया है कि नगर पंचायत के कर्मचारी मुख्य बाजार में तो सफाई करते हैं लेकिन जीआईसी मार्केट में सफाई के लिए कोई कर्मचारी नहीं जाता। लंबे समय से सफाई न होने के कारण इस मार्केट में जगह जगह गंदगी फैल गई है और कूड़े के ढेर लग गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत इतने छोटे नगर में सफाई के मामले में पक्षपात कर रही है। लोगों ने पहले भी नगर पंचायत को पत्र देकर मांग की थी कि मार्केट में कम से कम तीसरे दिन सफाई की जाए पर नगर पंचायत के अधिकारियों ने कोई गौर नहीं किया।

व्यापारियों तथा मार्केट के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो नगर पंचायत दफ्तर में ताले ठोंक दिए जाएंगे। जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता तब तक नियमित आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा नेता भीम कुमार, व्यापारी राजू पाठक, राजेंद्र खड़ायत, पप्पू पंत, रत्नाकर पांडे, गोपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन


नगर पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण सफाई कर्मचारी सभी हिस्सों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। फिर भी सभी इलाकों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें