पिथौरागढ़ में धरना स्थल टकाना में प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोविड काल में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं होगी वह आंदोलन पर अडिग रहेंगे।
बृहस्पतिवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल टकाना में एकत्र होकर विभाग के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि कोविड काल में उनसे विभाग ने काम कराया और संक्रमण काल खत्म होने के बाद उन्हें हटा दिया। विरोध के बाद उन्हें संस्था के माध्यम से रखने का आश्वासन दिया गया लेकिन अब उनकी अनदेखी की जा रही है।
उनके स्थान पर अन्य लोगों को विभाग में तैनाती दी जा रही है। धरना-प्रदर्शन में कमला बिष्ट, मेघा, कंचन, हेमा शर्मा, संगीता, स्तुति, रंजना, मुन्नी, पवन नगरकोटी, राजेश फुलेरा, मोहित रावल, कुंडल सिंह आदि थे। संवाद