फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में धरना स्थल टकाना में प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोविड काल में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सुनवाई नहीं होगी वह आंदोलन पर अडिग रहेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थल टकाना में एकत्र होकर विभाग के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि कोविड काल में उनसे विभाग ने काम कराया और संक्रमण काल खत्म होने के बाद उन्हें हटा दिया। विरोध के बाद उन्हें संस्था के माध्यम से रखने का आश्वासन दिया गया लेकिन अब उनकी अनदेखी की जा रही है।
उनके स्थान पर अन्य लोगों को विभाग में तैनाती दी जा रही है। धरना-प्रदर्शन में कमला बिष्ट, मेघा, कंचन, हेमा शर्मा, संगीता, स्तुति, रंजना, मुन्नी, पवन नगरकोटी, राजेश फुलेरा, मोहित रावल, कुंडल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें