फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में बनना चाहिए सिनेमाहॉल

Sat, 20 Jan 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट भ्रमण पर पहुंचे सिने कलाकार संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो सौ से ज्यादा हिंदी फिल्मों और कई धारावाहिकों में काम कर चुके अभिनेता संजय मिश्रा शनिवार को डीडीहाट अपनी ससुराल पहुंचे। इस दौरान हुई बातचीत में उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग से लेकर हर जिले में सिनेमाहॉल बनाने पर बात की। दो दिन के प्रवास के दौरान संजय मिश्रा आईटीबीपी सातवीं वाहिनी में आयोजित एक कार्यक्रम में जवानों से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


संजय मिश्रा ने बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ों की आबोहवा बेमिसाल है। वह समय-समय पर अपनी ससुराल डीडीहाट आते रहते हैं। राज्य आंदोलनकारी महेश चंद्र पंत की बेटी से उनकी शादी हुई है। इस दौरान हुई बातचीत में मिश्रा ने अमर उजाला को बताया कि जिस तरह प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में लोगों को सांस लेने के लिए साफ हवा तक नहीं मिलेगी। मौसम चक्र में आ रहे परिवर्तन पर उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में मौसम का चक्र इस तरह बदला है कि असमय वर्षा, असमय गर्मी और असमय जाड़ा पड़ रहा है। जिस समय बर्फ गिरनी चाहिए उस समय जंगल जल रहे हैं।

यह परिवर्तन आने वाले समय के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग पर उनकी एक फिल्म ‘कड़वी हवा’ आई है उसे जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार में हैं। आने वाली फिल्मों के बारे में उन्होंने बताया कि अभी वह कामयाब, टोटल धमाल फिल्म की शूटिंग पूरी कर आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर जिले में सिनेमा हाल बनने चाहिए ताकि लोग अच्छी फिल्में देख सकें। दो दिन डीडीहाट में रहने के बाद वह मुंबई लौट जाएंगे। मिश्रा से मिलने के लिए शनिवार को कई लोग पहुंचे। उनके सीधे और सरल स्वभाव के डीडीहाट के लोग कायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें