फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडाक सड़क पर फिर लगने लगे मलबे के ढेर

Sun, 03 Dec 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
चंडाक सड़क के किनारे फेंका गया मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में निर्माण कार्य के दौरान निकले मलबा, मिट्टी को चंडाक सड़क पर फेंकने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों प्रशासन की सख्ती के बाद कुछ समय तक यह क्रम रुक गया था लेकिन अब फिर से इस सड़क पर फिर से मिट्टी और मलबे के ढेर लगने लगे हैं।    शनिवार की रात कुछ लोगों ने पर्यटक आवासगृह के गेट के पास ही मलबा फेंक दिया। इससे मानसरोवर वाटिका को भी नुकसान पहुंचा है। सड़क के किनारे जा रही मिट्टी सीधे पुनेड़ी गांव तक पहुंच रही है। पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने आवासगृह के गेट पर मलबा फेंकने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
पुनेड़ी के सभासद ललित पुनेड़ा ने कहा है कि यदि गांव को इस मलबे से खतरा हुआ तो लोग आंदोलन करेंगे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने कहा है कि अब रात के समय चंडाक रोड पर गश्त तेज की जाएगी। जो व्यक्ति सड़क के किनारे मलबा फेंकता पकड़ा जाएगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और मलबे को उसी व्यक्ति से हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें