मदकोट-चुलकोट सड़क में गिरा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
मदकोट-चुलकोट निर्माणाधीन सड़क मदकोट के पास डोगरी भेल नामक स्थान पर चट्टान दरकने से बंद हो गई है। चुलकोट, ओखली, सेलतिंग, रमतिंग आदि गांवों के 50 लोट मदकोट में फंस गए हैं।
मदकोट से दो किमी दूर डोगरी भेल नामक स्थान पर मंगलवार को अपरान्ह 3.45 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई, चट्टान का मलबा सड़क पर आ गया। इससे सड़क के साथ पैदल रास्ता भी बंद हो गया है। सड़क बंद होने से चुलकोट, ओखली, सेलतिंग, रमतिंग, गालादीब, साना, वैगा, डोबरी आदि गांवों में आवाजाही ठप हो गई है। इन गांवों के करीब 50 लोग मदकोट में फंस गए हैं। लोगों ने सड़क को तत्काल खोलने की मांग की है। कहा है कि सड़क बंद होने से लोग खासे परेशान हैं।