पिथौरागढ़ तपोवन स्कूल में क्रिमसस डे मनाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
जिले के कई विद्यालयों में क्रिसमस दिवस से पूर्व कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मल्लिकार्जुन स्कूल में क्रिसमस दिवस पर झांकी निकाली गई। स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जमकर धूम मचाया।
क्रिसमस दिवस के मल्लिकार्जुन स्कूल में विद्यार्थियों ने शांताक्लाज, मरियम, जीजस, स्नोमैन बनकर टॉफियां और उपहार बांटे। क्रिसमस कैरल की धुन पर कई गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने क्रिसमस के महत्व पर विचार रखे। विद्यालय की निर्देशिका रचना जोशी ने विद्यार्थियों से ईशा मसीह के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। प्रधानाचार्य दीपिका जोशी ने विद्यार्थियों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
उधर, स्टैफर्ड पब्लिक स्कूल में रेड हाउस, ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस और यलो हाउस के बीच नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में यलो ग्रुप, ब्लू ग्रुप, रेड ग्रुप ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ब्लू ग्रुप पहले, ग्रीन ग्रुप दूसरे, रेड ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य कल्पना देवलाल ने विद्यार्थियों को क्रिसमस, नववर्ष की बधाई दी।