फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनने अपनी सरकार, सब बने भागीदार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जल संस्थान बूथ में पहली बार मतदान करने पहुंची युवतियां काफी खुश नजर आईं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार मतदान करने वालों में अलग ही उत्साह देखने के लिए मिला। जिलेभर में मतदान केंद्रों पर युवक-युवतियों की भी भारी तादाद रही। सीमांत जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के करीब 8246 नए मतदाता हैं।
विज्ञापन

धारचूला विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मतदान करने वाले 1648, डीडीहाट विस क्षेत्र में 1967, पिथौरागढ़ विस क्षेत्र में 2505 और गंगोलीहाट में 2126 मतदाता हैं। नए मतदाता सुबह जल्दी मतदान केंद्र पहुंचे। इसके बाद अंगुली पर लगे अमिट स्याही के निशान के साथ फोटो भी खिंचाई।
बोले पहली बार मतदान करने वाले मतदाता
आज मैंने पहली बार मतदान किया है। पहले अपने परिजनों को मतदान करते देखा है, लेकिन खुद वोट करके बहुत अच्छा लगा है। हमने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है, जो सर्व समाज के साथ चलने वाला दिखाई दे रहा है। - गरिमा उपाध्याय।
विज्ञापन

मैंने जिस दिन वोट बनवाने के लिए फार्म भरा था, उसी दिन से वोट डालने के लिए काफी उत्साहित थी। पहली बार मतदान कर अच्छा लगा है। मतदान सबका अधिकार है। इसलिए नागरिकों को हमेशा अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। - पूजा गोस्वामी।
लोकतंत्र के महापर्व मतदान में हिस्सा लेकर उत्साहित हूं। क्षेत्र के विकास के लिए वोट किया है। सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। युवा ही इस देश का भविष्य हैं। इसलिए सभी युवाओं को अपने वोट के प्रति सजग रहना चाहिए। -प्रीति।
पहले मतदाताओं को देख मेरी भी इच्छा होती थी कि वोट दूं, लेकिन उम्र 18 वर्ष से कम होने की वजह से वोट नहीं बन पाया था। विधानसभा चुनाव से पूर्व मैने खुद ही फार्म भरकर अपना वोट और पहचान पत्र बनाया है। -रोहित।
पहले अपने अभिभावकों के साथ मतदान स्थल तक आता था। आज पहली बार मतदान करने से मैं बेहद खुश हूं और आगे भी हमेशा लोकतंत्र के महापर्व में इसी तरह हिस्सा लेता रहूंगा, ताकि हमारा देश सशक्त और समृद्ध बन सके। - युगल कैलाश कापड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें