फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चीन सीमा को जाने वाली सड़क का काम रोका

विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर सड़क खोलने का काम रोकते दर के ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। मुआवजे की मांग को लेकर दारमा घाटी से चीन सीमा को जाने वाली सड़क खोलने का काम ग्रामीणों ने रुकवा दिया है। सीपीडब्लूडी के अभियंता की शिकायत पर मंगलवार को धारचूला से राजस्व टीम ग्रामीणों से बातचीत के लिए दर गांव जाएगी।
विज्ञापन

सोबला से ढाकर तक जाने वाली 25 किमी सड़क पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के दौरान ध्वस्त हो गई थी। दर गांव के पास इस सड़क का लगभग 20 मीटर हिस्सा बह गया था। सीपीडब्लूडी ने पांच दिन पहले सड़क बनाने का काम शुरू किया, लेकिन ग्रामीणों ने सड़क से पहले मुआवजा देने की मांग को लेकर काम रुकवा दिया है। ग्रामीणों के काम नहीं करने देने से सड़क नहीं बन पा रही है। इसके चलते सीमा की ओर जाने वाले सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ ही सीमांत के तमाम गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी लोग पैदल जाने के लिए मजबूर हैं।
दारमा घाटी से सोमवार को धारचूला पहुंचे निर्माणदायी संस्था के एई कपिल कुमार ने बताया कि सड़क का काम पांच दिनों से बंद है। ग्रामीणों के विरोध करने के मामले में प्रशासन को पत्र दिया है। इधर, एसडीएम के पेशकार खीमानंद भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत के लिए मंगलवार को सीपीडब्लूडी के अधिकारी के साथ राजस्व टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चौदास घाटी को जाने वाली सड़क भी नारायण आश्रम से आगे और सोसा और सिरखा गांव से पहले बंद है। पीएमजीएसवाई के ईई किशन सिंह ने बताया कि दो तीन दिन में सड़क खुल जाएगी। दारमा घाटी से लौटे ग्रामीण गोविंद सिंह बोनाल और जीएस सेलाल ने बताया कि प्रशासन बंद सड़क खोलने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें