फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बीआर कोहली,जेएम सहदेव और गिरीश प्रसाद को मिला शिक्षा सरोमणि पुरस्कार

विज्ञापन
गिरीश प्रसाद। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सीमांत जिले के तीन शिक्षकों को वर्ष 2020 का शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार मिला है। शिक्षकों को सम्मान मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट दिल्ली ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए टीएस बसेड़ा आदर्श इंटर कॉलेज देवलथल के शिक्षक एवं एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटीगांव के शिक्षक गिरीश प्रसाद और जीआईसी झूलाघाट के शिक्षक जेएम सहदेव को 2020 का शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार दिया गया। शिक्षक दिवस पर तीनों शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया।
इसके लिए प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और चिकित्सकीय सेवा से जुड़े दस हजार से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था। ट्रस्ट ने देश भर से 101 शिक्षकों को चयनिकत किया था।

बीआर कोहली।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें