फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में बैठकर पढ़ते हैं बाटुला स्कूल के बच्चे

Thu, 20 Jul 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बाटुला प्राथमिक स्कूल में अधूरे भवन के नीचे पढ़ रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवलथल तहसील के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाटुला के बच्चों को खुले में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। यदि बारिश आ जाए तो बच्चों के सिर छुपाने के लिए भी जगह नहीं मिलती। बाटुला स्कूल के भवन का निर्माण नौ महीने से ग्रामीण अभियंत्रण सेवा कर रही है, लेकिन भवन का सिर्फ लिंटर डालने के बाद छोड़ दिया गया है। विद्यालय में 16 बच्चे पढ़ते हैं। सभी को एक ही स्थान पर बैठाकर पढ़ाना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने इस समस्या की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी। कहा कि भवन निर्माण में हो रही देरी का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। नौ माह से विद्यालय भवन की दीवारों का निर्माण नहीं हो पाया है। सिर्फ भवन की छत डाली गई है।

उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में बच्चों और शिक्षकों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली ने कहा कि निर्माण एजेंसी को भवन का निर्माण पूरा करने के लिए कहा गया है। यदि भवन का निर्माण जल्दी पूरा नहीं किया गया तो निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को नोटिस भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें