मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार और मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। जिलाधिकारी एसची सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से बरम पहुंचेंगे और जीआईसी बरम में बहुउद्देशीय शिविर में जनता की समस्याएं सुनेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे।
जिला स्तर के सभी विभागीय अधिकारी शिविर में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम एनएचपीसी के तपोवन स्थित गेस्टहाउस में करेंगे। 16 फरवरी को मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे एनएचपीसी गेस्टहाउस से कार से धारचूला स्टेडियम पहुंचेंगे और वालीबाल प्रतियोगिता का समापन करेंगे। उसी दिन दोपहर 12.15 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से देहरादून लौट जाएंगे। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पूरी तैयारी के साथ पहुंचें।