फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री 16 को पिथौरागढ़ में, रोड शो करेंगे

Thu, 11 Jan 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सीएम के कार्यक्रम को लेकर बैठक करतीं डीएम और जनप्रतिनि​धि। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 16 जनवरी को एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। देव सिंह मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीएम रीना जोशी ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बताया गया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उतरेंगे। वहां से कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए क्लॉक टावर टकाना, गुप्ता तिराहा, केमू, रोडवेज स्टेशन होते हुए देव सिंह मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या पूजन भी करेंगे। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थी को चेक, सम्मान पत्र, सम्मान आदि वितरण किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान देव सिंह मैदान में सभी विभागों के स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। बैठक में विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, राकेश देवलाल, वीरेंद्र बोहरा, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ नंदन कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें