फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश में चमक बिखेरती है मुनस्यारी की संस्कृति : मुख्यमंत्री

Mon, 30 Nov 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन तक गीत, संगीत की धूम मचाने के बाद मुनस्यारी महोत्सव ने विदाई ले ली है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महोत्सव का समापन करते हुए कहा कि मुनस्यारी की संस्कृति देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी चमक बिखेरती है। जोहार (मुनस्यारी) की संस्कृति के संरक्षण में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुनस्यारी पहुंचने पर लोगों ने अपने विधायक मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार इस खूबसूरत क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कदम उठा रही है। मुनस्यारी में स्थापित पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। यह संस्थान विश्व के प्रमुख पर्वतारोहण संस्थानों में अपना स्थान बनाएगा। पर्वतारोहण के प्रशिक्षण के लिए देशभर से युवा यहां पहुंचेंगे। उन्होंने उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी की सराहना करते हुए कहा कि वह मुनस्यारी, धारचूला के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।
वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री धारचूला, मुनस्यारी के विकास के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं। आने वाले कुछ साल में धारचूला विधानसभा क्षेत्र विकास की ऊंचाई को छुएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल महोत्सव को और आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, चंपावत के जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र रावत, जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, देबसिंह बोरा, जगत महर, तारा पांगती, रीना कौशल धर्मशक्तू, श्रीराम सिंह धर्मशक्तू, चंद्र सिंह लसपाल ने विचार रखे। संचालन कैलाश कोरंगा और लक्ष्मण पांगती ने किया।

सीएम ने सुनीं समस्याएं
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महोत्सव स्थल पर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। मुनस्यारी के लोगों के सामने किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

सीएम को भायी डिगर की मूली
मुनस्यारी महोत्सव में लगे स्टालों में स्थानीय उत्पादों की भी भरमार रही। महोत्सव के उद्यान विभाग के स्टाल में लगी सेराघाट के डिगर लाल की मूली से मुख्यमंत्री इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मूली हाथ में पकड़ ली और उद्यम की सराहना की।

सीएम ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कोकला (आटे से बना व्यंजन), भुमला (भुने चावल) के साथ ही ज्या (नमकीन चाय) का स्वाद लिया। उन्होंने हर व्यंजन की खुले दिल से तारीफ की।

स्थानीय भाषा प्रतियोगिता में कैलाश अव्वल
महोत्सव में हुई स्थानीय भाषा प्रतियोगिता में कैलाश कोरंगा पहले, उमा देवी दूसरे, गणेश पिमोली तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में दीपक कुमार ने पहला, गणेश सोरागी ने दूसरा, लवराज जेष्ठा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर महिलाओं ने ढुसका नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। जीआईसी उच्छैती के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें