फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री धामी आज देवीधुरा में बगवाल मेला में होंगे शामिल

Thu, 27 Aug 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 अगस्त शुक्रवार को देवीधुरा क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे मां वाराही धाम में आयोजित होने वाले बगवाल मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:45 बजे लोहियाहैड हेलीपैड, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) से प्रस्थान करेंगे। वे पूर्वाह्न 11:05 बजे जीआईसी हेलीपैड, देवीधुरा पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर सीएम पूर्वाह्न 11:20 बजे जिला पंचायत गेस्ट हाउस, देवीधुरा पहुंचेंगे। इसके बाद वे मां वाराही धाम में आयोजित मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम दोपहर दो बजे कार से कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 02:10 बजे वे जीआईसी हेलीपैड, देवीधुरा पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 02:15 बजे हेलीकॉप्टर से देवीधुरा हेलीपैड से प्रस्थान कर दोपहर 02:35 बजे लोहियाहैड हेलीपैड, खटीमा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


मां वाराही के दरबार में उमड़ा भक्तों का रेला

चंपावत। देवीधुरा में चल रहे आषाढ़ी कौतिक के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां वाराही मंदिर में पूजा अर्चना की। आदि गुफा में स्थित मां के गर्भगृह के दर्शनों के लिए लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। सुबह से शाम तक मंदिर परिसर शंख और घंटों की गूंज भक्तिमय बना रहा। मां वाराही संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के वेदपाठी छात्रों ने वेद पाठ और दुर्गा पाठ का वाचन किया। नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बरेली, टनकपुर, खटीमा आदि स्थानों से पहुंचे लोगों ने भी पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। पीठाचार्य भुवन चंद्र जोशी, कीर्ति बल्लभ शास्त्री ने पूजा कराई। इसके अलावा चारों खाम के मुखिया समेत कई गांव के लोगों ने पूजा की। मंदिर समिति अध्यक्ष हीरालाल बल्लभ जोशी ने बताया कि 12 क्विंटल फल और फूल चारों खामों को बांटे जाएंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही .
चंपावत। देवीधुरा बगवाल मेले में बुधवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। महामंगलेश्वर कला समिति गोली बिरगुल के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने दैणा होया खोली का गणेशा हे, दैणा होया भूमि भूमिया, जय बोल जय भगवती समेत कुमाऊंनी ,गढ़वाली, नेपाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समा बांधा। मां वाराही धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी अनिल जोशी ने किया। इस दौरान इस दौरान मेला समिति के संयोजक मोहन सिंह बिष्ट, खीम सिंह लमगड़िया, बिशन सिंह चम्याल, रमेश सिंह राणा, हयात सिंह, ईश्वर सिंह, राजेश सिंह, नवीन सिंह, नरेश सिंह, ईश्वर बिष्ट, चंदन सिंह, विक्रम कठायत, चंचल वर्मा, नवीन सोराड़ी, नरेंद्र नाथ गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें