फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नहाय-खाय से हुई छठ पर्व की शुरुआत

Sat, 25 Oct 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में छठ पूजा का शुभारंभ हुआ। जिला मुख्यालय में बिहार मूल की महिलाओं ने छठ पूजा के पहले दिन दिन नहाय-खाय पर्व उत्साह के साथ मनाया। आज महिलाएं उपवास रख छठी माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगेंगी।
विज्ञापन

नहाय-खाय पर्व से चार दिवसीय छठ पूजा का शुभारंभ होता है। व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्योदय से पूर्व स्नान कर पूजा-अर्चना करती हैं। इसके बाद लौकी, अरहर दाल की सब्जी और रोटी, चावल के ग्रहण के साथ नहाय-खाय पर्व मनाया जाता है। महिलाएं पूरे दिन सात्विक भोजन को ही ग्रहण करती हैं। राम सिंह कुशवाहा ने बताया कि रविवार को छठ पूजा के दूसरे दिन खरना या रसियाव रोटी पर्व मनाया जाएगा। खरना के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखतीं हैं। शाम को पूजा-पाठ कर महिलाएं सूर्य देव की बहन छठी माता से अपने बच्चों और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। गुण से बनी खीर और रोटी को ही केवल प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।
छठ पूजा के तीसरे दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखतीं हैं। दोपहर तीन बजे से ही छठी माता के बने सिरसोता में उगा हो सुरुज देव... जैसे पारंपरिक गीतों के साथ पूर्जा-अर्चना करती हैं। शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। रविवार को महिलाएं उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ पूजा के उपवास का समापन करेंगी। संवाद
विज्ञापन

छठ पूजा स्थल को किया जाएगा तैयार
सुरेश चौधरी ने बताया कि रविवार से धोबी घाट के समीप छठ पूजा स्थल में साफ-सफाई की जाएगी। इसमें बिरेंद्र कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, परभु, प्रमुख कुशवाहा, अरुण चौधरी आदि सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें