फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के जेवर चमकाने के नाम पर ठगी

Wed, 21 Jun 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
जेवर चमकाने के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोने के जेवरों को चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले धारचूला भी पहुंच गए हैं। पुलिस ने रमतोली गांव में एक महिला के साथ ठगी करने वाले बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि बिहार के भागलपुर मखातिया गांव निवासी पिंटू प्रधान और मोरसंडा कटिहार निवासी छोटू कुमार यहां रमतोली गांव पहुंच गए और ग्रामीणों को सोने के जेवरात साफ करने का झांसा देने लगे। इसी बीच इन दोनों ने एक महिला का सोने का मंगलसूत्र सफाई के लिए मांगा और बदले में उसे नकली मंगलसूत्र पकड़ा दिया। गांव के लोगों को सूचना मिलने पर उन्होंने इन युवकों को दबोच लिया और उनसे मंगलसूत्र बरामद कर लिया। इसी बीच गश्त पर निकली पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, भाजपा नेता महेश गर्ब्याल, हरीश गुंज्याल ओम प्रकाश कापड़ी, कांग्रेस नेता देवकृष्ण फकलियाल ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। धारचूला के लोग एक वर्ष से इनरलाइन को जौलजीबी लाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इलाके में बाहरी लोगों का प्रवेश न हो सके। ऑल इंडिया यूथ आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र नबियाल ने कहा कि सीमांत के लोगों को बाहरी अपराधी मानसिकता से बचाने के लिए इनरलाइन को जौलजीबी लाना अति आवश्यक हो गया है। थानाध्यक्ष ध्यान सिंह ने कहा कि यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति बगैर सत्यापन के क्षेत्र में पाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को किराए में कमरा देने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें