स्व. विमल जंगपांगी एवं अनुराग शाह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में चौबाटी ने पीडब्ल्यूडी को और हाट ने अस्पताल क्रिकेट क्लब को हराकर मुकाबले जीते।
पहले मैच में पीडब्ल्यूूडी ने 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 40 रन बनाए। जवाब में चौबाटी की टीम 5वें ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
चौबाटी ने मुकाबला 8 विकेट से जीता। दूसरा मुकाबला हाट और अस्पताल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, जिसमें अस्पताल क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए।
हाट की टीम ने 9वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर मुकाबला 8 विकेट से जीता। निर्णायक सोनू बोरा, लक्ष्मण कफलिया, स्कोरर जगदीश अकेला, कमेंट्री सौरभ शाह ने की।
इस मौके पर शेखर कफलिया, सुनील शाह, दान सिह कन्याल, अनिल पाल आदि थे।