फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी का ट्रैकिंग दल नाभीढांग रवाना

Thu, 14 Jan 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धारचूला से नाभीढांग के लिए एसएसबी का ट्रैकिंग दल बृहस्पतिवार को रवाना हो गया। एसएसबी के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने दल को हरी झंडी दिखाई। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा कि एसएसबी ने आपदा के समय बेहतर काम किया। आज भी एसएसबी सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों को मदद पहुंचाने का काम कर रही है।
एसएसबी के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने कहा कि उनके जवान समय-समय पर साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेते रहते हैं। पिछले दिनों जवानों ने जौलजीबी से गंगासागर तक का सफर राफ्टिंग के जरिए तय किया था। एसएसबी के सेनानी राजेश ठाकुर ने बताया कि ट्रैकिंग दल में चार अफसरों समेत कुल 26 जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 यह लोग धारचूला से नाभीढांग तक ट्रैकिंग के दौरान रास्तों की स्थिति, पर्यावरण पर पड़ रहे असर, सीमांत के लोगों की समस्याओं की जानकारी एकत्र करेंगे।
टीम लीडर जेसी कपकोटी ने कहा कि दल में शामिल सभी जवान स्वस्थ हैं। वह विपरीत मौसम में भी उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रैकिंग कर लेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष दशरथी खैर ने भी दल को शुभकामना दी। दल के साथ डा. अजीत हेमरौन, प्रशिक्षक बसंत भट्ट भी जा रहे हैं। इस दौरान एसएसबी के रिटायर्ड आईडी हेमचंद्र खर्कवाल, 55वीं वाहिनी के सेनानी मनवेंद्र नेगी, एसडीएम संतोष पांडे, रिटायर्ड सेनानी जेबी गुंज्याल, सहायक सेनानी किशोरी लाल, प्रधान निर्मला देवी आदि थे। एसएसबी का ट्रैकिंग दल एक सप्ताह में लौटेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें