एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर ट्राफी के साथ चार्ली कंपनी के कैडेट।
- फोटो : अमर उजाला
80 यूके बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चार्ली कंपनी को चैंपियनशिप मिली।
समापन अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल पराग पांडेय ने कैडेटों को संबोधित करते हुए शिविर में सीखी गई बातों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। कैंप कमान अधिकारी ने ड्रिल, फायरिंग, क्विज, वाद विवाद, सफाई सहित कंपनियों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया। कमान अधिकारी ने चार्ली कंपनी के कमांडर बीआर कोहली और उनके सहयोगी हवलदार पुष्कर सिंह की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सराहा। चार्ली कंपनी ने वर्ष 2017 में भी चैंपियनशिप हासिल की थी।
वहां एडम आफिसर ले. कर्नल एचबी गुरंग, कैंप एडजूडेंट कै. केएस धामी, एनसीसी अधिकारी सतीश जोशी, डीके बेरी, ममता पंत, चेतन प्रकाश, धर्मराज भट्ट, सूबे मेजर सुंदर सिंह, मनवर सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह, बीएचएम होशियार सिंह सामंत, सीएचएम कृपाल सिंह, विक्रम सिंह, भूपाल सिंह, बहादुर सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रघुनंदन पपनै, प्रशासनिक अधिकारी पुष्पा टम्टा आदि थे।